भरत मिलाप के साथ देवगांव की रामलीला का सम्पन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव बाजार में श्रीरामलीला सेवा संघ की ओर से आयोजित पारंपरिक रामलीला का बुधवार को भरत मिलाप के साथ समापन हुआ। विजयदशमी मेले के दूसरे दिन भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लखनऊ दूरदर्शन के गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया।
निशु बाबा ने की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शक देर तक जुड़े रहे। समारोह में श्रीरामलीला सेवा संघ ने गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा, पत्रकार प्रशांत शुक्ला, देवगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह और कलाकार विजय हंस मौर्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
संघ अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ गोरख और अंकित गुप्ता ब्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। देवगांव की रामलीला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भरत मिलाप के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक मोहन लाल हलवाई, उपसंरक्षक कपिलदेव चौरसिया, महामंत्री अरुण चौरसिया, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार साहू उर्फ गोरख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सेठ, कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अंकित गुप्ता ब्यास सहित अन्य पदाधिकारीयों व सदस्यो की देखरेख में कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन विजय हंस मौर्य ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *