ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नागा बाबा पोखरा के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विडहन गांव निवासी रंजना 70 वर्ष मंगलवार को किसी काम से फूलपुर बाजार गई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज के पास स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्धा किसी काम से घर से निकली थीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *