श्रीकांत यादव चुने गए जिला मंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। संगठन को मजबूत बनाने, अनुदेशकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव संदीप सिंह यादव की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी एकता और अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया। जिलामंत्री श्रीकांत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आशुतोष राय, अखंड प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री ऋषिकेश मौर्य, गब्बर राव, अमित सिंह, मीडिया प्रभारी रामचंद्र यादव व विवेक सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, राकेश सिंह का चुनाव हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अनुदेशकों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *