अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंबारी स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शुक्रवार शाम जनता इंटर कॉलेज अंबारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *