आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया अपने सभी लीग मैच जीतने के बाद आजमगढ़ की बेटियो ने अण्डर 17 बालिका वर्ग मे रजत तथा अण्डर 19 वर्ग मे कांस्य मेडल जीत कर आजमगढ़ मंडल का मान बढाया। खिलाड़ियों की सफलता पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डॉक्टर राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, अबरार अहमद खान, विनोद सिंह, भूपेश सिंह ने टीम मैनेजर डॉक्टर एहसान अहमद खान टीम कोच रामजन्म एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार