सवेरा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, मिलेगा रोजगार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जागृति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ तेजापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौनी के सवेरा आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से 100 शैय्या अस्पताल के निकट सवेरा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा और बीडीओ सुरेश चंद वर्मा ने फीता काटकर किया। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को सुविधाजनक स्थान पर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि अस्पताल के निकट प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत एक अच्छी पहल है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ रहने वाले तीमारदारों को अक्सर खानपान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कैंटीन शुरू होने से उन्हें सहूलियत मिलेगी।
बीडीओ सुरेश चंद वर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रेरणा कैंटीन जैसी पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और वे अपनी आजीविका को मजबूत कर सकती हैं। राजकुमार प्रजापति ने कहा कि सवेरा मॉडल प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सराहनीय कदम है।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नरसिंह, रविंदर, विमलेश, संजय मिश्रा, विनोद यादव, कृपाराम वर्मा, राजेश चौधरी, मनोज यादव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *