एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बूढनपुर तहसील बना चैंपियन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वी प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बूढ़नपुर ने ओवरऑल चैंपियनशिप लगातार 21वें साल कब्जा जमाया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन के बाद परिणाम में बूढनपुर तहसील 180 अंको के साथ ओवरआल चैंपियन रहा जबकि निजामाबाद द्वितीय और लालगंज तहसील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर 14 बालक वर्ग में शुभम् राजभर बूढ़नपुर, अंडर 14 बालिका वर्ग में रिया वर्मा बूढनपुर, अंडर 17 बालक वर्ग में सुन्दरम पाल सदर, अंडर 17 बालिका वर्ग में खुशी निजामाबाद, अंडर-19 बालक वर्ग में शिवम् बूढनपुर, अंडर-19 बालिका वर्ग में मुस्कान निजामाबाद ने अपने ग्रुप में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अबरार अहमद, विनोद कुमार सिंह, भूपेश सिंह अमित, सत्येंद्र सिंह संजय कुमार, सुनील यादव, हितेश कुमार, अजीत कुमार, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *