पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड में गुरूवार को दया कम्युनिटी फाउंडेशन की तरफ से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। दया कम्युनिटी फाउंडेशन के डायरेक्टर आकाश आज़ाद यादव ने शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन अनीता रावत डा. अम्बेडकर महिला विकास समिति द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका बिट्टू किन्नर मौजूद रही।
अनिता हास्पिटल एंड ब्लड सेन्टर शाहगंज द्वारा ब्लड लिया गया। डा अभिषेक रावत एवं आयोजक आकाश आजाद यादव ने कहा कि हमारी संस्था जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराती है। ब्लड दाता को एनर्जी ड्रिंक फल मिठाई प्रशस्ति-पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया।
इस मौके पर प्रद्युम्न मौर्य, डा रंजीत यादव, शेर बहादुर विश्वकर्मा, विद्या देवी, धर्मेंद्र यादव, हरि प्रताप सिंह, सन्तोष मौर्या, मोहित पांडेय, इमरान, मो. अलीम, मेहताब अली, हनुमंगल सिंह, राम कृपाल प्रजापति, अमन सिंह आदि ने रक्तदान किया।
रिपोर्ट-नरसिंह