बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास बुधवार को दो बजे दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने एंबुलेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाए जहां डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक बाइक पर तीन लोग थे जो पवई थाना क्षेत्र के धुधुरी गांव में रिश्तेदारी मैयत में आए थे। तीनों लोग सीता 60 वर्ष पत्नी श्रीराम, बेटा संगम 30 वर्ष पुत्र श्रीराम और मुन्नी 50 वर्ष पत्नी ओम प्रकाश घायल हो गये। ओम प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उक्त तीनों लोग अम्बारी उचवा थाना फूलपुर के निवासी हैं। दूसरी बाइक पर कुन्दन 22 वर्ष पुत्र गुलाब चंद गांव अरनौला थाना दीदारगंज के निवासी हैं जो वेलवाई की तरफ से जा रहे थे कि आमने-सामने टक्कर हो गई। गुलाबचंद को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *