मेहनाजपुर रोड पर फिर पलटा टोटो

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव में मेहनाजपुर रोड पर सड़क की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़क पर बने बड़े गड्ढे में फंसकर शनिवार को फिर एक टोटो पलट गया। इस मार्ग पर छोटे ऑटो और टोटो के बार-बार पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सड़क पर जलभराव और क्षतिग्रस्त नाली इस समस्या की प्रमुख वजह हैं। जल निकासी के लिए बनाई गई नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है और यहां बड़ा गड्ढा बन गया है।
सड़क पर बने इस गड्ढे में वाहन फंसने से टोटो और छोटे ऑटो पलट रहे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और नाली की सफाई न होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देगा और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कब ठोस कदम उठाए जाएंगे? हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए एक सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नू खां लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री दरबार में प्रार्थना पत्र दिए और शुक्रवार को जिलाधिकारी दरबार में भी जाकर समस्या से अवगत कराये। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सात बार शिकायत दर्ज कराए लेकिन एक पैसे का काम नहीं हुआ।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *