आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह उद्यान से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफे और एसआइआर रद्द करने, एवं एसआइआर के बाद चुनी अवैध सरकारों को भंग करने की मांग को लेकर मार्च निकाला। मार्च कुंवर सिंह उद्यान से निकल नेहरू हाल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा।
मार्च जिला मुख्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मोदी-अमित शाह के इशारे पर बहुसंख्यक गरीबों को वोट से बंचित कर भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहा है। देश के लोकतंत्र और संविधान की ही आड़ लेकर उसकी हत्या कर रहा है। जब कहीं भी लोग अपने हक अधिकार, वोट आदि को बचाने के लिए आगे आ रहे है उनके ऊपर दमन ढाया जा रहा है। सोसल एक्टिविस्ट से लेकर पत्रकारों तक पर हमला जारी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक चलेगी जबतक वोट चोर ज्ञानेश कुमार हट नहीं जाते।
इस मौके पर कामरेड विनोद सिंह, रामजीत प्रजापति, बसन्त, सुदर्शन राम, जमुना प्रजापति, हवलदार राम, रामकृष्ण यादव, लालचंद निषाद, हरिश्चंद्र राजभर, शिवम गिरी, राममूरत चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार