फर्राटा पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिपार पट्टी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर फर्राटा पंखे में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिपार पट्टी गांव निवासी दुर्गावती देवी (55) पत्नी स्वर्गीय रामप्यारे यादव बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1ः30 बजे किसी काम से घर के पास ही अपने देवर राम सिंगारे यादव के घर गई थीं। परिजनों के अनुसार, वहां जमीन पर रखा फर्राटा पंखा चल रहा था। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से दुर्गावती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास दो बेटे मनोज व प्रमोद है तथा शादीशुदा तीन बेटियां हैं। मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *