मृत किशोरों की आत्मा की शांति हेतु निकली कैंडल मार्च

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समा गए तीन किशोर सत्यम मोदनवाल, आर्यन लक्की सोनकर, निखिल गुप्ता की आत्मा की शान्ति हेतु फूलपुर युवा मंच के नेतृत्व में कैंडल मार्च मौन जुलूस आचारी बाबा राम जानकी मन्दिर परिसर से निकाली गई। जो मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी रोड, शनिचर बाजार, चूना चौक से भारत माता मन्दिर होते हुए शंकर जी तिराहा पहुंची। मौन जुलूस में शामिल लोग हाथ में तीनों मृतक किशोरों की तस्वीर, जलती कैंडल लेकर चल रहे थे। कैंडल मार्च शंकर जी तिराहा पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां दो मिनट मौन रख कर ईश्वर से मृतक आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना किया। इस अवसर पर अभय सिंह लालू, अंगद सोनकर, आशीष सभासद, राजेश मोदनवाल चुटूर, रामाशीष चेयरमैन, इमरान, आबिद, दुर्गेश हिमांशु, बृजेश, बच्चा सोनी, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *