प्रधानमंत्री के जन्मदिन किया रक्तदान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के सेवा और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लेना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान की अपील की।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *