धूमधाम से मनाई गई पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज कस्बे में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के तत्वावधान में बुधवार को नया चौक स्थित एक मैरेज हाल में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अपर आयुक्त परिवहन चुन्नीलाल प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरजीत प्रजापति, मंगेश प्रजापति, इन्दल प्रजापति एवं अम्बिका प्रजापति उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं संत विजय प्रजापति, रामशरण प्रजापति एवं मनोज प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की केवल आर्थिक मजबूती से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती से संभव है। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।
समारोह में मौजूद समाज के लोगों ने पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के आदर्शों पर चलने तथा समाज को शिक्षा, संगठन और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संचालन अनिल कुमार प्रजापति ने किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *