जन औषधि केंद्र का एसडीएम ने किया उद्घाटन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना अंतर्गत गरीब मरीजों को अच्छी व सस्ती जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. बीके सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व अधीक्षक डा.एसके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के उपरांत एसडीएम लालगंज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक द्वारा जेनेरिक दवा काउंटर की दवाओं का मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जो महंगी दवाएं आम गरीब आदमी खरीदने की क्षमता नहीं रखता तथा उनके वश के बाहर है, उन लोगों को सस्ती जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने की गरज से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक जेनेरिक दवा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए जगह-जगह प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के दवा काउंटर खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत उपस्थित अधिकारियों को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएचसी के डॉ.शशांक यादव, डॉ.एसबी मौर्य, चीफ फार्मासिस्ट लालमन यादव, ज्ञानेंद्र राय, अभिनव सिंह, रहीम अंसारी आदि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक अनुराग राय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *