तमसा नदी के घाटों पर सुरक्षा जाली लगाये जाने की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति ने आजमगढ़ में स्थायी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाए जाने की मांग उठाई है। महासमिति के अध्यक्ष अरविन्द मोदनवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस एवं समयबद्ध पहल किए जाने का आग्रह किया।
महासमिति के अध्यक्ष अरविन्द मोदनवाल ने कहा कि स्थायी विसर्जन स्थल की मांग केवल धार्मिक आयोजन से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह जनसुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आयोजनों की गरिमा से भी संबंधित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस दिशा में सकारात्मक पहल होगी और आजमगढ़ में विकसित होने वाला विसर्जन स्थल भविष्य में प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल बनेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हथिया एवं सिधारी तट के आस-पास अस्थायी व्यवस्था के तहत कराया जाता है। भीड़, यातायात, नदी सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के चलते यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विसर्जन के लिए स्थायी एवं सुविधाजनक व्यवस्था का अभाव है। नगर संयोजक हिमांशु राज ने मांग किया कि नगर में स्थायी, सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त विसर्जन स्थल विकसित किया जाए।
इस अवसर पर मिथुन निषाद, लिली मौर्या, विकास वर्मा, श्रीचन्द्र मौर्य, विशाल गुप्ता, हरिओम मोदनवाल, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य सोनकर, विश्वजीत सिंह,’ शेखर मौर्या, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, बलराम अग्रवाल, शुभम गौड़, विकास जायसवाल, गौतम बरनवाल, शिवम यादव, संदीप चौहान, दीपू दुबे, आशुतोष शर्मा, अमन चौधरी, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *