छात्राओं को दी करियर के नए अवसरों की जानकारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मिजवां में करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को करियर के नए एवं उभरते क्षेत्रों के साथ ही विभिन्न रोजगारपरक अवसरों की जानकारी दी गई।
सेमिनार में विशेषज्ञों ने छात्राओं को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए बेहतर तैयारी करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने छात्राओं को बदलते समय के साथ नए क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी मिलने के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद मिली।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़, अनुदेशक आशुलिपि तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अवधेश कुमार सहित सलीम खान, मनोज कुमार, शीला, समीना, सुधीर, पंकज सहित विद्यालय एवं कंप्यूटर सेंटर की टीम उपस्थित रही।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *