तहसील निजामाबाद में पीएसी बल रहा तैनात

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व तहसील प्रशासन में हुई नोंकझोंक व मारपीट के मामले को देखते हुए सोमवार को भारी मात्रा में पीएसी बल तैनात रही।
निजामाबाद तहसील में सोमवार की सुबह दस बजे ही एक ट्रक पीएसी, थाना प्रभारी निजामाबाद, थाना प्रभारी गम्भीरपुर और फरिहा चौकी प्रभारी राम नवल सिंह अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा ब्यवस्था में लगे हुए थे। भारी पुलिस को देखकर फरियादियों कि कमी थी क्योंकि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों से मारपीट की घटना होने के बाद सोमवार को तहसील खुली थी। सभी अधिकारी उपस्थित थे भारी मात्रा में फोर्स लगी हुई थी क्योंकि आज के ही दिन जिलाधिकारी ने तहसील निजामाबाद में हुई मारपीट की जांच करने वाली टीम की रिपोर्ट दो दिन में देने को कहा है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है। लेखपाल संघ भी जांच का इंतजार कर रहा है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *