मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र पूरासोफी निवासी युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ पंचनामा बनाकर शव को दफन कर दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरासोफी निवासी जमाल अख्तर 32 वर्ष पुत्र इज़हारुल हक़ अपने घर से अलग हो कर ग्राम पंचायत चकसिकठी के इस्लामपूरा पूर्वे में मकान बनाकर अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था जिसका काफ़ी दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था और उसका इलाज भी चल रहा था सोमवार को समय लगभग 12 बजे घर में ही करकट डालने के लिए बांस लगा हुआ था उसी बांस में रस्सी के सहारे झूलकर अपने जीवन लीला ही समाप्त कर ली। दूसरे कमरे में कार्य कर रही पत्नी महजबीन बानों जैसे ही जानकारी हुई तो शोर मच गया शोर गुल सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिल सकी थी पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर में पत्नी ने किसी भी तरह कि कार्यवाई न किये जाने कि बात कही है। पत्नी कि तहरीर पर पंचनामा बनवाकर शव को दफनाने की इजाज़त दे दी गयी है।
रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव