केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडया)। जिले के पल्हनी शिक्षा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया और केक काटकर खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शुक्ल और समस्त शिक्षक वृंद द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय से स्थानांतरित हो चुकी शिक्षिका मौसमी सिंह को बुके, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई व अभिनंदन दिया गया। शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा, डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की असली ताकत उसकी सुदृढ़ शिक्षा प्रणाली और समर्पित शिक्षक होते हैं। शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को संवारकर देश के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान वरिष्ठ सहायक अध्यापिका सुमन सिंह, अनुपमा सिंह, रीना यादव, ऐश्वर्या दीक्षित, गुंजन सिंह, नीलम, माया यादव, विनीता यादव, रितिका सिंह, अमरनाथ शर्मा, पंकज सिंह, अनिल मौर्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *