लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के बसही इकबालपुर निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ मिट्ठू का 12 वर्षीय बेटा फैज शुक्रवार से लापता है। उसके लापता होने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार फैज मदरसा पयाम-ए-हक, दौना में हिफ्ज की पढ़ाई कर रहा है। बताया गया कि 4 सितंबर शुक्रवार को वह घर पर ही था। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर फैज की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि फैज कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा देवगांव थाने को सूचना दें। लापता होने के समय फैज ने सफेद कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहन रखा था।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद