दही हांडी प्रतियोगिता में जीते 51 हजार रुपये

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जगह-जगह से आए गोविंदाओं ने दही हांडी तोड़ने के लिए इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग
किया।
अलग-अलग क्षेत्र से आए गोविंदाओं की टोली ने दही हांडी को तोडने का प्रयास किया। सिधारी क्षेत्र के गोविंदा के हाथ सफलता लगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ढोल-तासे के बीच गोविंदा एक के उपर एक चढ़ते और गिरते नजर आए। कई प्रयास के बाद सिधारी क्षेत्र की टीम द्वारा हांडी फोड़ कर जीत हासिल किया। विजेता को 51 हजार का पुरस्कार मुख्य ट्रस्टी कुसुमलता सिंह हर्ष सिंह ने टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, हर्ष सिंह, कुसुमलता सिंह मुख्य ट्रस्टी बाबी सिंह रेडा, प्रकृतिक सिंह रेडा, पुन्नू सिंह रेडा, राबी सिंह रेडा, नायक यादव, रिशु सिंह, नरसिंह यादव, नीतू सिंह सुभाष यादव, हर्षवर्धन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *