गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तो को जगदीशपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
आपराधिक इतिहास व आम शोहरत के आधार पर पूर्व के भेजे गये गैंग चार्ट के जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात् थाना फूलपुर में आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसकी प्रारम्भिक विवेचना संजय कुमार सिंह थाना फूलपुर द्वारा सम्पादित की जा रही थी। संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अबूजर उर्फ पप्पू पुत्र हसनैन उर्फ बुध्दू साकिन पुरानाजिर थाना फूलपुर व जोरार अहमद पुत्र फिरोज अहमद साकिन पुरानाजिर थाना फूलपुर को जगदीशपुर पुलिया के पास से समय गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *