स्व. आद्या प्रसाद राय की 5वीं पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का संदेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पूज्य पिता स्व. आद्या प्रसाद राय की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्वासा धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विशाल रक्तदान शिविर व वृक्षा रोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर कुसुम चौरिटेबल ब्लड एंड कम्पोनेंट सेंटर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि “स्व. आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा कार्य उनके संस्कारों और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा, समर्पण और अंत्योदय है और ऐसे आयोजन इसी भावना को मजबूत करते हैं।”
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्व. आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “स्व. आद्या प्रसाद राय ने अपने जीवन में सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सदैव महत्व दिया।
भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने अपने पूज्य पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “मेरे पूज्य स्व.पिता एक शिक्षक के रूप में कार्य किया। वह जीवनभर सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का मार्ग दिखाया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक पीएन पाठक, रामविलास चौहान, डॉ असीम राय, मनीष जायसवाल, जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व सांसद संगीत आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरुमर्दन, उमेश पांडे, रामदर्शन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह एवं हजारों की संख्या में अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *