मंदिर के जीर्णाेद्धार को लेकर की गयी बैठक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के मड़या स्थित एकलव्य घाट पर सैकड़ो साल पुराने मंदिरों के जीर्णाेद्धार के लिए रविवार को भाजपा नेता मुन्ना निषाद ने मुहल्ले वासियों संग बैठक की। बैठक में मंदिर के सुन्दरीकरण पर चर्चा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुन्ना निषाद ने कहा कि यहां प्रशासन पार्क का निर्माण करवा रहा है ये बात सच है लेकिन मंदिरों को तोड़ा जाएगा यह बात गलत है। भाजपा नेता मुन्ना निषाद ने समाजवादी पार्टी के नेता व वर्तमान में सभासद मुखराम निषाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों मे अफवाह फैला रहे हैं कि प्रशासन द्वारा मंदिर को तोड़ दिया जाएगा। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि ऐसी कोई बात नहीं है इसके लिए मैंने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह से इस मामले में बात की है उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि वहां पर पार्क के साथ-साथ मंदिर का निर्माण अवश्य होगा। उन्होंने ने कहा इस समय चुनाव आ गया है। इसलिए सभासद मुखराम निषाद मंदिर के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ यह खेल रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा राज में ही मंदिर और सनातन धर्म सुरक्षित है। हर हाल में मंदिर का निर्माण हो कर रहेगा। इस मौके पर प्रमोद निषाद, मार्कण्डेय निषाद, गुड्डू निषाद, बंटी चौधरी, मनोज निषाद, लालचंद निषाद, दिनेश निषाद,बब्बल मध्येसिया, सुनील गौड़, सुधाकर निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *