संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर क्षेत्र के नेमत नगर स्थित इक़रा पब्लिक स्कूल सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी खुला था इस दौरान सिन्दूरी (निज़ामुद्दीन पट्टी) गांव में स्कूल की मिनि बस अनियंत्रित होकर नहर के माइनर में पलटी होने से चार बच्चे सहित शिक्षिका घायल होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटीस जारी कर स्पष्टी करण मांगा है।
सरायमीर के नेमत नगर स्थित इक़रा पब्लिक स्कूल में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद भी स्कूल खुला था इस दौरान छुटी के बाद स्कूल की मिनि बस से 25 बच्चो को लेकर डेमरी मखदूमपुर, सिन्दूरी सहित सिकरौर सहबरी गांव के बच्चो को छोड़ना था लेकिन स्कूल की मिनि बस जैसे ही सिन्दूरी गाव के पास पहुची थी अनियंत्रित होकर नहर के माइनर में पलटी हो गयी थी जिसमे चार बच्चे सहित एक शिक्षिका घायल हो गई थी। इसे लेकर मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संज्ञान में लेकर बुधवार को आठ बिंदुओं पर नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में उल्लेख किया कि अवकाश के दिन स्कूल क्यो खुला था साथ ही स्कूलों में कक्षा वार छात्रों की संख्या व मानक के अनुसार कक्षो की संख्या एनबीसी परमाणपत्र अग्निशमन परमाणपत्र इसके अलावा जिस सोसायटी व ट्रस्ट से स्कूल संचालित है। उसका दस्तावेज इतना ही नही विद्यालय जिस भूमि पर निर्मित है उसका खसरा व खतौनी भी प्रमाणित हो जो वाहन पलटी हुआ था उसका फिटनेस परमिट के साथ चालक का लाईसेंस व उसका नाम और जो भी इस विद्यालय में वाहन चलाये जा रहे है। उसके फिटनेस के साथ साथ चालक लाइसेंस भी हो जबकि थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि पलटी हुई वाहन की जांच में फिटनेस व परमिट दोनों फेल होने पर वाहन को सीज कर दिया गया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव