सांप के काटने से 32 वर्षीय युवक की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत कोहड़ी बुजुर्ग गांव में सांप के काटने से 32 वर्षीय युवक कन्हैया की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, कन्हैया 1 सितंबर की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। सांप के काटने का आभास होने पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होती गई। इसके बाद परिजन उन्हें भकरम अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही कन्हैया की मौत हो गई।
मृतक के भाई राजन ने कंधरापुर थाने में घटना की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *