आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षक संगोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के एक कथन को भारतीय जनता पार्टी बेवजह मुद्दा बना रही है। आजमगढ़ शहर के अलावा इस जिले की 80 प्रतिशत जनसंख्या गांव में रहती है हमारे गांव में बहुत सारी कहावतें प्रचलित है लाल बिहारी यादव का कथन एक सांकेतिक वक्तव्य था। जिसे अन्य परिदृश्य में नहीं देखा जाना चाहिए।।
भारतीय जनता पार्टी लाल बिहारी यादव के कथन को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है उनके कहने का आशय कुछ और था भारतीय जनता पार्टी कुछ और बता रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, चाहे वह चंदा चोरी का मामला हो चाहे पेपर लीक का मामला हो चाहे बेरोजगारी का मामला हो चाहे बहन बेटियों के बलात्कार और उत्पीड़न का मामला हो चाहे आम आदमी के सुरक्षा का मामला हो। वहीं किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। तो पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 26000 स्कूलों को बंद कर दिया। अगर हम बात करें खाद्य पदार्थों को लेकर जिससे हमारी महिलाएं माताएं बहने काफी परेशान है चीनी 42 से सीधे 70 पहुंचा दिया गया। रसोई की हर चीज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में काफी महंगी हो चुकी है यह किसी से छुपी नहीं है। वही हम युवाओं और नौकरी पेशा और गाड़ी रखने वालों की बात करें तो पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाकर गाड़ियों की सेहत को खराब किया जा रहा है। और अपने चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह अपने 10 साल के शासनकाल में एक भी काम जनहित का नहीं कर पाई है। तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार