भारतीय जीवन बीमा निगम का मनाया 70वां स्थापना दिवस

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर मंगलवार को एलआईसी की 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शाखा प्रबन्धक बी के पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान शपथ समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
एलआईसी का 70 वां स्थापना दिवस धूमधाम फूलपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय में मनाया गया। शाखा प्रबंधक बी के पांडेय ने कहा कि हमारे जीवन के लिए आज के आधुनिक युग मे बीमा बहुत जरूरी है। क्योंकि बीमा हमारे जीवन और परिवार के लिए जरूरी है। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमाधारक देश की एक कड़ी है। देश के आर्थिक विकास में इनका बड़ा योगदान रहता है।
एलआईसी के कृष्ण कुमार यादव ने संचालन करते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को एलआइसी के निष्ठा के प्रति शपथ दिलायी। वरिष्ठ विकास अधिकारी बाल गोबिंद यादव ने कहा कि एलआईसी एक ऐसी संस्था है जिसके माध्यम से आदमी अपनी सेवा तो करता ही है साथ मे देश के विकास में भी अपना योगदान देता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव ;बाल गोविंद यादव,सूरज, आलोक, दयाशंकर, जितेन्द्र, अटल, रमाशंकर यादव, मंगल यादव, अनवर, राकेश, रमेश प्रजापति, यतेन्द्र, ललित आदि लोग रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *