सड़क जाम करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क जाम कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और नारेबाजी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को ग्राम सोहिला से हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को थाना सिधारी क्षेत्र के गेलवारा निवासी रेनू पत्नी शिवम की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी लाया गया था। इसी दौरान शनि पुत्र रामजी निवासी हासापुर थाना तहबरपुर अपने 20-25 अज्ञात पुरुष एवं महिला सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर और खड़े होकर जाम लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा जाम हटाने का प्रयास किए जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडे लेकर सड़क जाम रखा।
इस मामले में पुलिस ने संतोष कुमार पुत्र नन्द लाल, चन्द्रभान राम पुत्र नरेश राम, अमरनाथ पुत्र मुन्नीराम, रामचेत पुत्र मुराती, चैतूराम पुत्र मुराती निवासी सोहिला, थाना तहबरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *