मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित एमपी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को 66वीं मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस ने किया।
कबड्डी में आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों से लगभग दर्जनभर टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को अपने नाम करने का पूरा प्रयास किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने कड़े प्रयासों के बाद प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप का गौरव प्राप्त किया। जबकि जनपद मऊ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद शहजाद, प्रधानाचार्य मरगूब अब्बास, शमीम अनवर, मास्टर एहसान अहमद, शिव शंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, मिर्जा यासिर वेग, अबरार अहमद, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, हितेश, रामजन्म, प्रेम कुमार, दिनेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव