आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। किसान कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक जिला समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. रामअवध जोसेफ मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाने और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया गया। साथ ही देश को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया गया।
डॉ. रामअवध जोसेफ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननेता राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिकता है। बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी राय ने की और मंच का कुशल संचालन ओबीसी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। इस समीक्षा बैठक में महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती, राम अवध गौतम, शंकर यादव, मंगला सिंह, मूलचन्द्र चौहान, कुदरत राम, अथर्व राय, संजय तिवारी, आमिर हसन, उमेश कुमार गौतम, प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय आदि ने कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार