समस्याओं का निस्तारण न होने पर शिक्षक संघ देगा धरना

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, आजमगढ़ की रविवार को शिक्षक सदन में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यसमिति के पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षकों के निलंबन, वेतन संबंधी समस्याओं, नवनियुक्त एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पद के अनुरूप वेतन दिए जाने तथा चयन वेतनमान जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कई प्रकरण लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि शिक्षकों के निलंबन, वेतन कटौती करके शिक्षकों को अवैध धनउगाही के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षकों के चयन वेतनमान प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पद का वेतन दिये जाने का प्रकरण निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिसका समय से निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन मुखर होने को बाध्य होगा।
बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन सुरेंद्र राय ने किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रियंका श्रीवास्तव, डा. राजेश सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वकील मौर्या, केदारनथ मौर्या, हरेन्द्र यादव, रामाशीष राय, राकेश सिंह, डा. चंद्रभान सिंह, उमाशंकर सिंह सहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *