शेरवा गांव में लाइब्रेरी चेक करने पहुंची लखनऊ की टीम

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के शेरवा गांव में बने पंचायत भवन में लाइब्रेरी का शनिवार को एसएन संयुक्त निदेशक लखनऊ ने मय टीम के साथ निरीक्षण किया। गांव की पोखरी व लाइब्रेरी को बेहतर बनाने हेतु ग्राम सचिव व प्रधान को निर्देशित किया।
मिर्जापुर विकास खण्ड के शेरवा गांव में शनिवार को एसएन सिंह संयुक्त निदेशक पंचायती राज लखनऊ व आजमगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र व मंडलीय परियोजना प्रबन्धक शमशेर बहादुर बिंद ने शेरवा के पंचायत भवन व अमृत सरोवर व लाइब्रेरी का निरक्षण किया इस दौरान पंचायत सहायक साधना से लाइब्रेरी के रजिस्टर व बच्चो की संख्या की जांच की साथ ही पंचायत सहायक को समय से लाइब्रेरी खोलने व देख रेख के लिए निर्देश दिया इसके बाद एसएन सिंह पंचायत भवन व अमृत सरोवर की जांच कर सराहना की इसके बाद प्रधान आरिफ शेरवानी व ग्राम सचिव धनबहादुर को सलाह दिया कि गांव के पोखरे को पट्टा करवा दीजिये ताकि सरकारी आमदनी बढ़ जाये और लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी बनाकर बच्चो की संख्या बढ़ाइए। इस दौरान मिर्जापुर ब्लाक के एडीओ पंचायत उमाकांत पाठक, ग्राम सचिव विनीत सिंह, होज़ैफा इस्लाही आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *