106वीं जयंती पर याद किये गये पं.दीनदयाल उपाध्याय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन चौराहा स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी, महान चिंतक, लेखक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा द्वारा प्रति वर्ष की भांति सभी बूथों पर मनाया गया। पं दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। अपने इस राजनीतिक दर्शन के माध्यम से उन्होंने हर मनुष्य के शारीरिक, बौद्धिक चेतना, आत्मिक विकास की बात कही। उनका कहना था कि सबसे नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास किए बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन व गरीब कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येन्द्र राय, अरविंद जायसवाल, वन्दना सिंह, मंजु सरोज, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, पूनम सिंह, संजय राम महेन्द्र मौर्या, विवेक निषाद, मयंक गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहे।
दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधान सभा क्षेत्र के पल्थी भाजपा मंडल की तरफ से दीदारगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। वक्ताओं ने उनके ब्यक्तित्व एवं कृतितत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, दिनेश जायसवाल, मनीष सिंह, सुबाष गुप्ता, सुनील दूबे, इंद्रपति सेवक, जितेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, कमला सिंह, विजय शंकर सेठ, मुन्ना चौहान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *