मेजवां पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी शनिवार दोपहर अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंचीं। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शबाना आजमी ने महिलाओं से सावन के गीत सुने और गांव की महिलाओं व युवतियों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।
शबाना आजमी बनारस से कार द्वारा दोपहर करीब 2.15 बजे मेजवां पहुंचीं। संयोगिता के नेतृत्व में महिलाओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव की लड़कियों को पास बुलाकर उनके बारे में जानकारी ली। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाली मेजवां की खुशी प्रजापति का शबाना आजमी ने महिलाओं से परिचय कराया। इसके बाद खुशी से उसके अनुभव साझा करने को कहा और उसकी बातचीत की रिकार्डिंग भी कराई।
मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि शबाना आजमी फैशन शो की तैयारियों और शूटिंग कार्यक्रम के लिए नम्रता गोयल, विकास यादव, स्नेहा चौहान समेत टीम के साथ आयी हैं। दो सितंबर तक मिजवा मंे प्रवास करेगी।
शबाना आजमी ने मेजवां में संचालित ब्यूटीशियन सेंटर की युवतियों से भी मुलाकात की और उनके कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संगीता, सुनीता, भागीरथी, रामफेर, मनोज, घनश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *