अमीर संरक्षक, राघवेंद्र अध्यक्ष और दिनेश बने महामंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी “कुंदन” की अध्यक्षता एवं दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव के संचालन में सरस्वती विद्या मंदिर कोलपांडेय में सम्पन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि बैंक पेंशन अपडेशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, शीघ्र ही सुनवाई पूर्ण होकर फ़ैसला आने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों में भेदभाव करती है। जहां रिजर्व बैंक में पेंशन अपडेशन की नीति के तहत वेतन आयोग द्वारा कार्यरत कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होने पर उसी अनुपात में पेंशन भी बढ़ाई जाती है, वहीं व्यावसायिक और ग्रामीण बैंकों में ऐसा नहीं होता। रेलवे जैसे अन्य विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मुफ़्त चिकित्सा बीमा की सुविधा होने के बावजूद बैंक कर्मियों को मुफ़्त या रियायती दरों पर चिकित्सा बीमा उपलब्ध नहीं कराया जाता, जबकि सेवानिवृत्ति के पश्चात इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र राय, राघवेंद्र राय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, सुधाकर राय एवं हरेंद्र अस्थाना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में मंडलीय इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों में अमीर अहमद को संरक्षक, राघवेंद्र राय को अध्यक्ष, बीएन सिंह व रविशंकर को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव को महामंत्री तथा राजेंद्र प्रसाद मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *