आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तिवारीपुर मऊ रोड सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अलंकरण समारोह के दौरान विभिन्न हाउस के लीडरों को बैज लगाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रेड हाउस लीडर संदीप सिंह एवं सरिता मौर्य, यलो हाउस लीडर कमलेश यादव एवं बबीता यादव, ब्लू हाउस लीडर अमित सिंह एवं पद्मजा पाल सिंह तथा ग्रीन हाउस लीडर सोनू मौर्य एवं मनसा यादव को विद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा बैज प्रदान किए गए। वहीं हेड बॉय आयुष यादव एवं हेड गर्ल यशस्वी शर्मा को भी विद्यालय की नेतृत्व जिम्मेदारी सौंपी गई।
हाउस स्तर पर ग्रीन हाउस कैप्टन तेजस कनौजिया एवं वाइस कैप्टन रिया, ब्लू हाउस कैप्टन शिवराज मौर्य एवं वाइस कैप्टन रिद्धि मौर्य, यलो हाउस कैप्टन नीतीश यादव एवं वाइस कैप्टन श्रेया मौर्य तथा रेड हाउस कैप्टन तन्मय यादव एवं वाइस कैप्टन सृष्टि सिंह ने मार्च पास्ट करते हुए बारी-बारी से मंच पर अपनी जगह ली। तत्पश्चात प्रबंधक डीपी मौर्य ने सभी चयनित कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड बॉय एवं हेड गर्ल को बैज एवं सैश प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित कीं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव, आरोही मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार