अनियंत्रित कार की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, घंटों बाधित रही आपूर्ति

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से सीमेंटेड विद्युत पोल टूटकर गिर गया। जिससे तहसील मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार गया। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
फूलपुर से बक्सपुर गांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सुदनीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग की। इस दौरान विद्युत पोल टूटे होने की जानकारी हुई। विद्युत कर्मियों ने टूटे पोल के कारण प्रभावित लाइन के तार काटकर दूसरे गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। इसके बाद कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कनेरी फीडर से जुड़े जौमा गांव, अनुसूचित बस्ती समेत दर्जनों घरों में रातभर बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक ब्रेकडाउन हुआ था। पेट्रोलिंग के दौरान विद्युत पोल टूटे होने की जानकारी मिली। क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *