संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर कस्बा में गुरुवार की रात लगभग 11 बजे विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई सहित बिजलेंस टीम ने कस्बा के कई वार्डाे में छापेमारी की इस दौरान वार्ड वासियों में खलबली मच गई वही बायपास कनेक्शन में लिप्त दर्जनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
सरायमीर कस्बा के सब्ज़ी मंडी, चुड़िहार मुहल्ला व महाजनी टोला में सरायमीर के विद्युत विभाग के एसडीओ वीरेंद्र मौर्या जेई सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिजलेंस टीम के जेई मनीष गौंड मय फोर्स के साथ कस्बा में आधी रात को छापेमारी की इस दौरान मुहल्ले वासियों में अफरा तफरी मच गई जब की टीम ने दर्जन भर से अधिक बायपास कनेक्शन काटे और दर्जनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया वही कनेक्शन काटने के बाद लाइन मैनो ने बताया कि लगभग तीस एम्पीयर लोड कम हो गया इतना ही नही बाज़ार की गलियों में अधिकतर लोग कटिया कनेक्शन लगाकर ऑटो चार्ज करते मिले और रात में बिजलीं भी ट्रिप नही हुई इस दौरान विभाग के प्रमोद कुमार शिवम, नरसिंह, सर्वेश, कृष्णा आदि लोग रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव