दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन लोग घायल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहा ) के पास शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास सिक्स लेन के सर्विस रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तीन बुरी तरह से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर थाना बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य एवं सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार अपने हम राहियों के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया और मौके पर मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया मृतक अभी अज्ञात है उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है दूसरे बाइक पर सवार घायल राहुल गौड पुत्र प्रमोद गौड उम्र 21 वर्ष ग्राम भटौरा थाना बिलरियागंज बताया गया शेष दो घायलों की पहचान नहीं हो सकी है मौके पर देखने के हिसाब से दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई है दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं दोनों ग्लैमर बाइक है एक बाइक का नंबर यूपी 50 BW1648और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 50CA3835 है पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है।

रिपोर्ट : बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *