आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न संगठनों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा डा. अम्बेडकर पार्क संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।
संकल्प दिवस संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अंबेडकर के उस संकल्प के स्मृति में प्रतिवर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है जो उन्होंने जाति व्यवस्था से पीड़ित होकर 23 सितंबर 1917 को बड़ोदरा की भूमि पर लिया था। जिसमें उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक मैं भारत के शोषित पीड़ित समाज को न्याय/अधिकार नहीं दिला लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा और यह संकल्प मैं किसी भी कीमत पर पूरा करूंगा अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए डॉ अंबेडकर ने पूरे जीवन संघर्ष किया।
संकल्प दिवस समारोह में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और बाबा साहब को साक्षी मानकर भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया और संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के संकल्प एवं संघर्ष पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार गौतम, राकेश कुमार बौद्ध, शिवमूरत, रूद्र प्रताप, सत्य प्रकाश, वीरेंद्र कुमार बौद्ध, राजेश कुमार, जयचंद गौतम, विनोद महायान, लालचंद, ज्वाला प्रसाद, जालंधर राम, हरिनाथ, ओम प्रकाश,नागेंद्र कुमार, विनोद कुमार, डॉ दयानंद, बिंदु गौतम, मंजू बौद्ध, सुनीता बौद्ध सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार