आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रिक्शा स्टैण्ड कलेक्ट्री कचहरी में जनपद चौहान महासभा का 77वां अधिवेशन व सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयन्ती समारोह अनिल चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में शत्रुधन चौहान एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौहान समाज के इतिहास पर विधिवत प्रकाश डाला। उन्होंने अन्तिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया।
मुख्य अतिथि जसवन्त सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष अति दलित एवं अति पिछड़ा महासंघ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए अति पिछड़ा एवं अति दलित समाज के विकास पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सूर्यमुखी गोंड राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने अति पिछडा एवं दलित समाज के विकास पर प्रकाश डाला। सम्मेलन को जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष मुन्नर चौहान, जौनपुर के जिलाध्यक्ष जयसिंह, राजपूत, रामफेर चौहान पूर्व बैंक मैनेजर, रामभवन चौहान कानपुर, अम्बिका चौहान, उमेश चौहानन्द एडवोकेट, शम्भूनाथ चौहान एडवोकेट रामशरीफ चौहान प्रधान, चन्द्रभान चौहान, अखण्ड प्रताप चौहान खरांटी, सतीश चौहान प्रधान, सीमा चौहान, विनोद चौहान अध्यक्ष, सुग्रीव चौहान जनवादी पार्टी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन राममिलन चौहान प्रान्तीय मंत्री ने किया। इस मौके पर एलेन्द्र चौहान, एमपी चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार