अमृत सरोवर पर होमगार्ड विभाग ने किया पौधरोपण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के चेवार डोमनपुर पैड़हा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पारसनाथ सिंह अमृत सरोवर पर होमगार्ड विभाग की ओर से 50 पौधों का रोपण किया गया।
ब्लॉक ऑर्गेनाइजर रितेश सिंह की अगुवाई में किए गए पौधरोपण के अवसर पर होमगार्ड विभाग के जवान काफी प्रसन्न नजर आए। रितेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि जब पेड़ अधिक होंगे तो वर्षा अधिक होगी। लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। यह पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन प्रदान करते हैं इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर सरोज कुमार पांडेय, राम सोचन राम, हनुमान पाल, शंकर यादव, संतोष कुमार सिंह, राजेश यादव, हरेंद्र यादव, रमेश राय, बेचन यादव, गामा प्रसाद, शंभू नाथ राय, अजय सिंह, रोहित सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुरेश राजभर, ओम प्रकाश तिवारी, आनंद वर्मा, चंद्रसेन यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *