संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासिनी सुमन 22 वर्ष पुत्री गोविंद की शादी बीते 5 जून 2022 को हिंदू रीति रिवाज के साथ प्रकाश पुत्र स्व.रामबली निवासी ग्राम सोहा अली थाना बरदह के साथ संपन्न हुई थी। सुमन के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि जब से मेरी बहन की शादी हुई थी तब से यह लोग दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इस बीच मेरी बहन मायके आई हुई थी और 17 सितंबर को उसका जेठ उसे विदा कराकर सोहाअली ले आया। सुमन ने बीती रात जहर का सेवन कर लिया तथा पति ने मायके सूचना दी। मायके वाले घर पर पहुंचे तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष बरदह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *