प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बने अमरनाथ सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की ग्रामीण राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब विकास भवन स्थित शास्त्री सभागार में आयोजित अखिल भारतीय प्रधान संघ की बैठक में नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए, जिले के सभी विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से कोयलसा के ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ सिंह को नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
जैसे ही अमरनाथ सिंह को प्रशासक के तौर पर जिलाध्यक्ष मनोनीत करने का फैसला हुआ, परिसर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मौजूद पदाधिकारियों और समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का जश्न मनाया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि यह पद सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आजमगढ़ के हर एक प्रधान के विश्वास का प्रतीक है। प्रधानों के मान-सम्मान, अधिकारों और ग्रामीण विकास के लिए निष्ठापूर्वक संघर्ष करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
इस दौरान प्रमोद राय ठेकमा, रामचंद्र यादव पवई, अमित यादव फूलपुर, वीरेंद्र यादव अजमतगढ़, विजई यादव बिलरियागंज, डीके यादव पल्हनी, बिंद्रेश यादव मार्टिनगंज, किरण वर्मा अतरौलिया, अनिल यादव तहबरपुर, ऐतराज खान मेहनगर, सुनील कुमार यादव मिर्जापुर, दीनानाथ मिश्रा महराजगंज, अनिरुद्ध यादव अहिरौला, इकबाल अहमद मोहम्मदपुर, प्रांजल सिंह तरवां और अंगद यादव सठियांव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *