फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास के साथ मनाने को लेकर सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों और कान्वेंट स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। भवनों की साफ-सफाई के साथ ही उन्हें आकर्षक लाइटों और झालरों से सजाया जा रहा है। विद्यालयों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर लड्डू सहित अन्य मिठाइयां बनने लगी हैं।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील परिसर को स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे तहसील परिसर और भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से रोशन किया गया है। परिसर की साफ-सफाई भी कराई गयी है।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान के कारण देश को आजादी मिली है। आज भी सीमा पर जवान दिन-रात देश की रक्षा में तैनात हैं, तभी देशवासी चैन की नींद सोते हैं। स्वतंत्रता दिवस वीर जवानों और शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए इस दिन को यादगार बनाना और वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय