आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वाहन पर बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चौक के दो सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर नौ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना एवं प्रदर्शन किया।
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण बैंको को भी निजीकरण के दायरे में ले जाने की प्रारंभ की जा रही कार्यवाही का विरोध किया। सरकार आईपीओ लाकर पूंजी जुटाने के निर्देश जारी कर दिये हैं जबकि एसोसिएशन सभी ग्रामीण बैंकों को एक करते हुए भारतीय राष्ट्रीय बैंक बनाकर ग्रामीण भारत से सीधे जुड़े सौ करोड़ ग्रामीण आबादी के लिए एक बैंक स्थापित करने की मांग एक लंबे समय से की जा रही है। अध्यक्षता द्वारिका राय ने की। इस मौके पर एसके सिंह, निशांत सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव