जिलाधिकारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट पार्किंग हाल में आत्मनिर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में एक जनपद एक उत्पाद तथा वोकल फार लोकल के उद्देश्यों की पूर्ति में ओडीओपी के अंतर्गत 23 सितंबर से 25 सितंबर तक जनपद के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कलाकृतियों, उत्पादों के भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निजामाबाद की प्रसिद्ध ब्लैक बैटरी के उत्पादों, मुबारकपुर की प्रसिद्ध साड़ियों तथा कीट से उत्पादन करने वाले रेशम आदि के स्टालों पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इसी के साथ ही उन्होंने समस्त स्टालों पर जाकर ब्लैक पाटरी, कपड़े एवं अन्य उत्पादों की खरीदारी भी की। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि इस प्रदर्शनी में आकर विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करें एवं उनकी खरीददारी कर जनपद में बने उत्पादों को बढ़ावा दें। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 25 सितंबर तक कलेक्ट्रेट पार्किंग हाल में आयोजित रहेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *